उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय मटौर के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और अपना चहुमुखी विकास करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में रीमा पहले, निकिता दूसरे और अंकिता तीसरे स्थान पर रही। वहीं मानसी और शैफाली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। ये कार्यक्रम प्रकोष्ठ संयोजिका प्रो. शिवानी दत्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. नीतू सिन्हा, प्रो. सुदेश कुमारी, प्रो. राजलक्ष्मी, पूजा सरस्वती, सिम्मी कुमारी, ऊषा देवी समस्त महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा