RE-NEET और JEE 2026 में मिनर्वा स्टडी सर्कल का शानदार प्रदर्शन

उज्जवल हिमाचल । धर्मशाला

RE-NEET 2026 और JEE 2026 में शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में मिनर्वा स्टडी सर्कल ने धर्मशाला में भव्य विजय रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। डी.सी. कार्यालय के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मशाला और घुमारवीं केंद्रों के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिनर्वा स्टडी सर्कल धर्मशाला की टॉपर प्रियांशी रहीं, जिन्होंने RE-NEET 2026 में 594 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 600 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों, AIIMS एवं विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने जा रहे 70 से अधिक विद्यार्थियों, तथा IIT, NIT और अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में चयनित 40 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

डी.सी. कार्यालय के समीप निकाली गई विजय रैली में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सफल विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सफलता, गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मिनर्वा स्टडी सर्कल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी मिनर्वा स्टडी सर्कल प्रदेश को देश के श्रेष्ठ डॉक्टर और इंजीनियर देने की अपनी गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करेगा।

Please share your thoughts...