उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत जमानाबाद पंचायत में मिंजर मेले की मीटिंग अध्यक्ष मेला कमेटी अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मिंजर मेले को सात दिवसीय करवाने का निर्णय लिया गया। जिसका 27 जुलाई से पूजा अर्चना के साथ मिंजर बांधकर मेले का शुभारंभ किया जाएगा और 2 अगस्त को शिव मंदिर जमानाबाद में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पूजा अर्चना उपरांत मिंजर जलेब मेला स्थल पहुंचकर मनूनी खड्ड में मिंजर को विसर्जित किया जाएगा।
मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार काकू ने बताया की सात दिवसीय मेले में जूनियर व सीनियर वर्ग में कब्बडी, हॉकी, फुटबॉल व इंटर पंचायत बालीबाल खेल प्रतियोगिता के साथ 500मीटर रेस आयोजित कराई जाएगी। महिला वर्ग में मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर रेस सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। मेला महासचिव विपन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मिंजर मेला बीते कई वर्षों से जमानाबाद के पूर्वजों द्वारा गांव की खुशहाली के उपलक्ष्य पर कराया जाने लगा ताकि भारी बरसात के चलते समूचे क्षेत्र में हरियाली व खुशहाली का वातावरण बना रहे।
इस परम्परा को आज भी जमानाबाद की भावी पीढ़ियों ने संरक्षित कर रखा है, आज भी मेला आयोजक पूर्ण विधि विधान के अनुसार पारंपरिक परंपरा के अनुरूप मेले का संचालन करते हैं। प्रतिवर्ष मेले में स्टार नाईट का आयोजन होता है जिसमें हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए लोक गीतों की प्रस्तुति देते हैं। समूचे क्षेत्रवासियों के साथ साथ जिला कांगड़ा की प्रबुध जनता को भी इस उत्सव का इंतजार रहता हैं।
आज भी गांव की बेटियां (दीयानी) अपने परिवार सहित अपने मायके आती हैं और इस मिंजर उत्सव का हिस्सा बनने के साथ भरपूर आनंदित भी होती हैं। इस अवसर पर मेला कमेटी सदस्य अशोक कुमार, विपन पाल, हरजीत सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र कुमार, हरि सिंह, अमरजीत सिंह, मस्त राम, बुद्धि सिंह, कुलदीप सिंह, सुभाष पनियारी, गोवर्धन सिंह, सुनील, रमेश मेसू , सरदारी लाल, दीप कुमार, तिलक राज, सोनू, कीपू सुल्तान, एंकर संदीप चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता: अंकित वालिया





