उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
मिस नॉर्दर्न इंडिया प्रतियोगिता का कार्यक्रम फीट ऑफ फायर लफाउंडेशन द्वारा पंचकुला हरियाणा में प्रायोजित हुआ था जिसमें कांगड़ा के महेरना गांव की बेटी अर्चिशा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन द्वारा पिछले कल 5 जुलाई को मंडी में आयोजित किया गया।
जिसमें अर्चिशा ठाकुर का महान विभूतियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उसे विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अर्चिशा ठाकुर वर्तमान में चंडीगढ़ में रायट बाहरा कॉलेज खरड़ चंडीगढ़ से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है। अर्चिशा के पिता विजय ठाकुर जो कि दूर संचार विभाग से सेवा निवृत है व उनकी माता आराधना ठाकुर माउंट कार्मल स्कूल गगल में अध्यापक के रूप में कार्यरत है।
उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज प्रशासन का एवं फीट ऑफ फायर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। समस्त परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत ही खुश है। इसका सारा श्रेय बेटी की मेहनत, कॉलेज प्रशासन एवं अध्यापकों का और फाउंडेशन के आयोजकों को जाता है।
संवाददाता: अंकित वालिया





