उज्जवल हिमाचल |इंदौरा
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत इंदौरा कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्यए अहिंसा और सद्भाव के जिस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दीए वही आज भी विश्व शांति का सबसे सशक्त आधार है।
गांधी जी का सपना था कि हर व्यक्ति स्वच्छता और सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने आह्वान किया कि गांधी जयंती पर हमें स्वच्छताए सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।पूर्व प्रधानमंत्री स्वण् लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए विधायक ने कहा कि उनका दिया हुआ ष्जय जवान.जय किसानष् का नारा आज भी हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है।
शास्त्री जी ने सादगीए ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा कीए जो आज की राजनीति और समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।
इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें अपने जीवन में सकारात्मक विचारों और संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर इंदौरा पंचायत प्रधान भोपाल कटोचए पंचायत चनौर प्रधान जीवन सिंह ब्राह्मण बोर्ड के सदस्य नरेंद्र शर्माएकांग्रेस कार्यकर्ता ओमाकांतए संदीप कटोचए अनिल कटोचए महाशू राम सतिंदर कटोचए रंजीत कटोचए वार्ड सदस्य मंजू शर्माए सुनील कटोच कंचन शर्माए सुशील कटोचए अमन शांटी तथा मतेश कटोच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता रोशन लाल





