उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
बरसात के मौसम से बंद पड़ी घुरकड़ी-कछियारी सिंचाई कुहल को 15 दिनों के भीतर विधायक पवन काजल ने बहाल करवाकर हजारों किसानों को राहत पहुंचाई है। इन पंचायत के किसान नगदी फसलों की पैदावार करते हैं लेकिन सिंचाई कुहल के बंद होने के चलते उनकी फसलों को खतरा मंडराने लगा था। ग्रामीण इकट्ठा होकर विधायक पवन काजल के पास समस्या को लेकर पहुंचे थे। विधायक काजल ने महज 15 दोनों भीतर लगभग 10 लाख रुपए खर्च कर सिंचाई कुहल को बहाल करवा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई है।
रविबार क़ो घुरकड़ी पंचायत प्रधान अनिल दामिर, कच्छयारी पंचायत उपप्रधान अजित सिंह, सिकंदर सिंह, बलदेब, सुजीन्द्र जीत सिंह कुहल कमेटी प्रधान, राजिंन्द्र सिंह और वार्ड पंच अनिल ने रिकॉर्ड समय में सिंचाई कुहल की मुरम्मत करवाकर पानी बहाल करने पर विधायक पवन काजल का आभार जताया। विधायक पवन काजल ने कहा कि सिंचाई कुहल की मुरम्मत पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च हुए हैं अब किसानों क़ो खेतिबाड़ी करने में दिक्क़तें नहीं होंगी। काजल ने कहा कि घुरकड़ी पंचायत घर के पास सिंचाई कुहल पर पुलिया का निर्माण शीघ्र करवा दिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा