विधायक पवन काजल का भाजपा पार्टी में स्वागत: देवीलाल चौधरी

कहा- पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके लिए करूंगा काम

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हैं, यह बात जारी प्रेस बयान में जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री देवी लाल चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं जो कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है और इस पार्टी के साथ हर कोई जुड़ना चाहता है।

देवीलाल ने कहा कि पवन काजल को भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा में शामिल किया है तो यह फैसला हमारे लिए सर्वप्रिय है। देवीलाल ने कहा कि मैं एक भूतपूर्व सैनिक हूं, मैंने पहले देश की सेवा की और आज अपनी पार्टी की सेवा कर रहा हूं जो कि मैं निरंतर करता रहूंगा। जो कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हम सबको एकजुट होकर भाजपा पार्टी को सशक्त बनाना है ताकि हर किसी की जुबान पर भाजपा पार्टी का नाम हो।

देवीलाल ने कहा कि विधायक पवन काजल पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं तो हमें उनका स्वागत करना चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व उन्हें टिकट देता है तो मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा और फिर भाजपा पार्टी भारी बहुमत से जीत का परचम लहराएगी। देवीलाल ने कहा कि हिमाचल में सरकार बदलने का रिवाज इस बार बदल जाएगा। विकास के दम पर भाजपा सरकार रिपीट करेगी।

देवी लाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास को गति दे रहे हैं। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का प्रयास सरकार की और से किया जा रहा है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर भी हिमाचल की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। सरकार हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है।

चौधरी देवी लाल ने कहा कि भाजपा मंडल की बौखलाहट हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है वह सोच समझ कर लिया होगा तो इस नेतृत्व का फैसला भाजपा के हर कार्यकर्ता को मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर यहां से भाजपा के प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा।