उज्जवल हिमाचल। नगरोटा बगवां
हिमाचल प्रदेश में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा में पहुंची। जहां पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं व कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ेंः नूरपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक केमिस्ट के अपहरण की कोशिश
वहीं, इस दौरान प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक व AICC सचिव आरएस बाली ने इंदौरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ इंदौरा में भारी जनसंख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा है और शाम 4 बजे से राहुल गांधी की जनसभा शुरू होगी। जोकि शाम 5: 30 बजे तक चलेगी।