पूर्व विधायक ने दी खुली बहस की चुनौती

मनीष ठाकुर। कुल्लू

कुल्लू भाजपा मंडल के द्वारा पीएम केयर फंड के लिए एकत्रित की जा रही धनराशि के 3 शेयर करने के मामले पर अब राजनीति गरमा गई है। पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने सदर विधायक कुल्लू को आमने-सामने बैठकर बहस करने की चुनौती दी है वहीं उन्होंने इस मामले में सदर विधायक पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कुल्लू भाजपा मंडल पर जनता के द्वारा पीएम केयर फंड में दिए जाने वाले पैसे को लेकर सदर विधायक कुल्लू ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के द्वारा इसके 3 शेयर किए जा रहे हैं जो गलत है। वही कुछ लोगों के पैसों को भी पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम से इसे अपनी मर्जी से बांटा जा रहा है इस पर सदर कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

http://eepurl.com/g0Ryzj एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

महेश्वर सिंह का कहना है कि जिस राशि को लेकर विधायक ने हल्ला मचाया था उस राशि का उनके पास पूरा हिसाब है और इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में ही भेजा गया है। सदर विधायक हड़बड़ाहट में गलत बयान बाजी देते रहे हैं जबकि उन्हें अपने कामों का हिसाब जनता को देना चाहिए। महेश्वर सिंह ने कहा कि सदर विधायक ने जो 10 लाख के सैनिटाइजर जनता को बांटे हैं उन्हें जनता को उसका हिसाब देना चाहिए और सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। जो धनराशि वह विधायकों को दे रही है। महेश्वर सिंह का कहना है कि अगर सदर विधायक को किसी बात पर आपत्ति है तो वह आमने-सामने बैठकर इस मुद्दे पर बहस कर सकते हैं और वह अपने द्वारा खरीदे गए कुर्सियां टेबल जो महिला मंडलों को बांटे गए थे उसका हिसाब जनता के समक्ष पेश करें।

गौर रहे कि तेगुबहड़ धनराशि को दिए जाने का मामला सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हुआ था जिस पर विधायक ने भाजपा नेताओं पर जनता के पैसों के तीन हिस्से करने का भी आरोप लगाया था। अब पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।