- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

विधायक ने मुख्यमंत्री व सांसद का किया धन्यवाद

Must read

लक्की शर्मा। लड़भडोल

विधायक प्रकाश राणा ने सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर के लिए करोना महामारी से निपटने के लिए दिए गए पंद्रह लाख रुपए के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा सांसद रामस्वरूप शर्मा और जल विद्युत निगम के चेयरमैन एनएल शर्मा का हार्दिक आभार प्रकट किया है। प्रकाश राणा ने कहा कि जोगिन्दरनगर हॉस्पिटल में इस बीमारी से बचने के लिए जो भी उपकरण उपलब्ध नही थे वो खरीदे जाएंगे और स्थानीय लोगों को अब और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने सांसद राम स्वरूप शर्मा से विशेष अनुरोध किया कि लड़भड़ोल अस्पताल के लिए भी धन मुहैया करवाये जिससे वहां भी बेहतर स्वस्थ्य सुविधा लोगों को मिले। जिस पर सांसद महोदय ने स्वीकार कर लिया और आस्वाशन दिया कि शीघ्र ही लड़भड़ोल अस्पताल के लिए भी धन उपलब्ध कराएंगे जिसके लिए प्रकाश राणा ने सांसद का हार्दिक धन्यवाद किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: