हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कल्याण मंच की मासिक बैठक आयोजित

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक बस संस्थान कांगड़ा में सुबह आयोजित हुई। यह बैठक चमन पुंडीर जिला अध्यक्ष कांगड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश मुख्य सलाहकार बलराम पुरी एवं मधुसूदन शर्मा विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले प्रदेश में आई भारी त्रास्दी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही जो परिवार बेघर हुए है उनके प्रति सुहानुभूति प्रकट की गई। इस दौरान वैसाख राज मुख्य यांत्रिक के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।

इसके बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने निगम प्रबन्धन तथा प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि निगम के पेशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेन्शन जारी की जाए व जो भी देय, बकाया, भुगतान नही दिए जा रहे है उनका भुगतान एक मुशत किया जाए। सबकी पेन्शन का स्थाई समाधान करना तथा 1-1-2016 से पे स्केल का एरियर भुगतान तुरंत जारी किया जाए। जो कर्मचारी मार्च के बाद से सेवानिवृत हुए हैं उन्हें तुरन्त पेंशन लगा कर पीपीओ जारी किए जाए। अप्रैल 2023 के पश्चात सेवानिवृत हुए पेंशनरों को ग्रेजुएटी व लीव इन कैशमेन्ट तुरंत जारी की जाए।

बैठक में यह विचार भी रखे गए कि जिला की नई कार्यकारणी का गठन हो, उसके लिए एक बैठक जल्द बुलाई जाए और उसमें आगे की रणनीति बनाई जाए। यदि प्रदेश की कार्यकारिणी इस पर कोई कदम नहीं उठाती है तो जिला कार्यकारणी अपने स्तर पर इसे करेगी। बैठक में लगभग 70 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें भीखम परमार, मोहन लाल, रणजीत सिंह, वीर सिंह चौहान, बृजपाल, रसीला राम, सुरेश कुमार, संसार चन्द्र पठानिया, स्वरूप लाल धीमान, दिनेश शर्मा, निर्मल सिंह, कृष्णा देवी, लज्या देवी, विद्या देवी, राणो, अनीता देवी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

संवाददाताः अंकित वालिया