जन्म के बाद नव*जात को लावारि*स छोड़ गई मां, उपचार के दौरान नवजात ने तोड़ा द*म

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

ग्राम पंचायत खोली के वार्ड नंबर 7 में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद कथित तौर पर लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बच्चा जीवित था।

ग्राम पंचायत खोली के प्रधान कुलवंत चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगभग 4:30 बजे गांव वासी के फोन आया और वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना कांगड़ा को दी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई। इसके बाद बच्चे को उपचार एवं स्वास्थ्य जांच के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा भेजा गया। उपचार के दौरान नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया ।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल था कि जन्म के कुछ ही समय बाद एक नवजात को इस तरह अकेला छोड़ दिया गया। इस घटना ने न केवल लोगों को झकझोर दिया, बल्कि नवजात की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवजात को किसने जन्म दिया और उसे वहां किन परिस्थितियों में छोड़ा गया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।

Please share your thoughts...