चक्की पुल पर जल्द शुरु की जाएगी आवाजाही: किशन कपूर

Movement on Chakki bridge will be started soon: Kishan Kapoor
चक्की पुल
उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

कांगडा, चंबा सांसद किशन कपूर ने आज मीडिया द्वारा पूछे गए चक्की सड़क पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पिछले 6 माह से बंद होने के प्रश्न पर कहा कि यह एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को उक्त पुल के विषय में लिखित पत्राचार कर ध्यान में लाया जाएगा। उन्होनें हैरानी जताई कि इस मामले में विभाग क्यों देरी कर रहा है?

यह भी पढ़ें : नौण पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 10.50 करोड़ रुपए- प्रतिभा सिंह

उन्होंने यह भी कहा कि जनहित में इस पुल को बड़े वाहनों के लिए आरंभ किया जाए। हिमाचल सरकार व पंजाब सरकार शीघ्र संबंधित विभागों को निर्देश देकर इस मामले को हल करे। अभी हाल में मुख्यमंत्री सुखविदंर सिहं सुक्खू ने राहुल गांधी की भारत यात्रा को लेकर इस चक्की पुल का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर उनके साथ नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का तथा नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शिबू मौजूद थे।

संवाददाता : विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।