हिमाचल प्रदेश के 53 वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर शिमला में सांसद प्रतिभा सिंह ने किया ध्वजारोहण

MP Pratibha Singh hoisted the flag in Shimla on the 53rd Statehood Day of Himachal Pradesh

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश आज 53 वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है तो वन्ही कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ेंः राज्यपाल ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी 1971 को बर्फबारी के बीच शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूरा प्रदेश धूमधाम से आज इस दिवस को मना रहा है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।