मुकेश अग्निहोत्री ने शाहपुर में केवल सिंह पठानिया के लिए किया प्रचार-प्रसार

Mukesh Agnihotri campaigned for Kewal Singh Pathania in Shahpur
मुकेश अग्निहोत्री ने शाहपुर में केवल सिंह पठानिया का किया गुण-गान

शाहपुर : विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ठारु पंचायत के भतेच्छ् मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया व कांग्रेस स्टार प्रचारक मुकेश अग्निहोत्री ने लगाई दहाड़। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने शाहपुर की जनता से यह वादा किया कि आप केवल सिंह पठानिया को भारी मतों से जीता कर शिमला भेजो और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस शिमला से बिना झंडी लगाए नहीं भेजेगी। उन्होंने कहा कि पठानिया ने शाहपुर हल्के के विकास को लेकर जो भी मांगे रखी हैं उनको कांग्रेस की सरकार बनते ही तुरंत पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : श्री नैना देवी विधानसभा से विजय संकल्प रैली में गरजे अनुराग ठाकुर

मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अपराधिक मामलों व कर्मचारियों के शोषण को लेकर भाजपा सरकार को आडें हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही प्रदेश की जनता का हर दुःख दर्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही OPS को लागू किया जाएगा, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बिचौलियों से बचा कर नई नीति बनाई जाएगी, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर एव अन्य कर्मचारियों की मांगो को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित 18 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है।

संवाददाता : ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।