भाजपा नेता उत्तम चौधरी के निधन पर मुनीष शर्मा ने जताया शोक

कांगड़ा: कांगड़ा विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम चौधरी का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उत्तम चौधरी ने 66 साल की उम्र में मंगलवार सुबह अपनी अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार वह पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं आज मंलगवार को ही उनका जन्मदिन भी था। उत्तम चौधरी अपने जन्मदिन वाले दिन ही दुनिया से विदा हो गए। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सहौड़ा पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।

उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि उत्तम चौधरी के निधन से पूरी भाजपा पार्टि में शोक की लहर है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और उनके जाने से पूरी भाजपा पार्टी में गमहीन माहौल है। उन्होंने कहा कि उत्तम चौधरी के निधन से हिमाचल प्रदेश की राजनीति ने आज एक बेहतरीन नेता खो दिया है। मुनीष शर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी को सहने की ताकत दें।

संवाददाता: ब्यूरो कांगड़ा।