नाचन मंडल भाजपा का सम्मान समारोह रविवार को 

उमेश भारद्वाज। सुंंदरनगर

नाचन विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पंचायती राज संस्थानों में जीत हासिल करने वाले भाजपा समर्थक प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के सम्मान के लिए रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए  नाचन भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने बताया सम्मान समारोह हटगढ़ स्थित श्री हाटेश्वरी माता मंदिर परिसर में रविवार 14 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
इस मौके पर प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि नाचन के विधायक विनोद कुमार सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में भाजपा समर्थित प्रधानों, उप प्रधानों, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को जीत पर मुख्यातिथी वीरेंद्र कंवर और विधायक विनोद कुमार सम्मानित करेंगे। मंडल भाजपा के मिडिया प्रभारी दया राम कौंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आहवान किया है कि वह इस मौके पर पहुंच कर समारोह की शोभा बढ़ाये।