उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
नगरकोट मकर संक्रान्ति पर्व 2026 कांगड़ा की दूसरी व अंतिम संध्या प्रदेश के कलाकरों के नाम रही। प्रदेश के नामी व स्थानीय कलाकरों ने नगरकोट मकर संक्रान्ति पर्व 2026 कांगड़ा की दूसरी संध्या का स्टेज को जमकर इस्तमाल किया। कई कलाकारों ने पहली बार अपनी प्रस्तुति देकर अपना नाम को आगे बढ़ाया। दूसरी संध्या में लगभग 24 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। हालांकि दूसरी अंतिम संध्या में वो भीड़ नजर नही आई जो कि पहली सांस्कृतिक संध्या में लोगों का हजूम उमड़ा था। रात्रि नाटी किंग के आने के बाद और उन्हे सुनने के लिए मैदान में दर्शक उमडे।

नगरकोट मकर संक्रान्ति पर्व 2026 कांगड़ा की दूसरी संध्या में प्रदेश परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि उनके साथ एपीएमसी जिला कांगड़ा अध्यक्ष नीशु मोंगरा, कांगड़ा नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपमंडलाधिकारी कांगड़ा इंशात भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अंकित शर्मा, तहसीलदार दिव्या यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए ।
एसडीएम कांगड़ा इंशात जसवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व उन्हे सम्मानित किया। इंशात भारद्वाज से पहले धीरज शर्मा, अनुज शर्मा ने अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हिमाचली लोक गायक इंशात भारद्वाज ने रात्रि 9 बजे स्टेज पर पहुंचे और कांगड़ा वासियों का हाथ जोड़ कर अभिनंदन किया। इंशात भारद्व़ाज ने नाटी गाने से अपने गानों की शुरूआत की। इंशात भारद्वाज ने ठाठ पहाड़ी गानों की प्रस्तुति देकर बता दिया कि उन्हे हिमाचल की बुलंद आवाज क्यों कहा जाता है। इंशात भारद्वाजइन्ही गानों के बीच दर्शकों के बीच पहुंच गये और दर्शकों थिरकने पर मजबूर कर दिया। इंशात भारद्वाज ने मिश्रित पहाड़ी गानों का मिश्रण की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शको की डिमांड को भी इंशात भारद्वाज ने पूरा किया और बिंन्द्रा बना बो खेरी गोजिरियो गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में इंशात भारद्वाज ने तेरी कुडमणी नचदी आई ओ गाकर पहाड़ी संस्कृति से परिचय करवाया।
नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने 9 .45 पर स्टेज संभाला और कांगड़ा के लोगों ने नाटी किंग कुलदीप शर्मा का स्वागत कांगड़ा के लोगों ने हाथ हिलाकर किया। कुलदीप शर्मा ने प्यारी लगती कांगड़ा माता गाने गाकर अपनी प्रस्तुति शुरू की।

प्रदेश के स्टार कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा की एंट्री ही लोगों के लिए खुबसुरत लम्हा बन गया। कांगड़ा वासी कुलदीप शर्मा के आने से व उनके गानों से उत्साहित हो गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरूआत सबसे प्रसिद्ध गाने रोहडू जाणा मेरी आमिये से की। इस दौरान लोगों ने अपने फोन की फ्लैश लाइट ऑन कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ओ निलमा.., रूमतिए, सुमना.., डीजे पांदे नाटी, हो साहिबा, पहाड़ी गानों से कांगड़ा वासियों को नाचने में मजबूर कर दिया। अंतिम संध्या में कुल 24 कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी।
वही दूसरी अंतिम संध्या में कांगड़ा पुलिस की सर्तकता काफी थी और पूरी व्यवस्था चाक चौंबद नजर आई। अंतिम संध्या में पुलिस की सर्तकता ने हुडदंगियों को मौका ही नही दिया और सफलतापूर्वक नगरकोट मकर संक्रान्ति पर्व 2026 कांगड़ा की दूसरी व अंतिम संध्या का समापन हो गया।





