- Advertisement -spot_img
5.4 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

नायब तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ किया संस्थागत क्वारंटाइन सेंटराें औचक निरीक्षण

Must read

लक्की शर्मा। लड़भडोल

उपमंडल जोगिंदर नगर की उपतहसील मकरीडी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने आज ग्राम पंचायत धार व द्रुब्बल पंचायत के वार्डों में अपनी पूरी टीम के साथ दूसरे राज्यों से आए हुए नागरिकों के रहने के स्थान का औचक निरीक्षण किया, जो नागरिक दूसरे राज्यों से आये हैं और जिन्हें प्रशासन द्वारा होम क्वारंटाइन या संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है, उनके रहने सहन की जांच की गई।

नायब तहसीलदार कौंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत में आए हुए 17 लोगों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 2 लोग गांव बनोंन के संस्थागत क्वारंटाइन किए गए हैं। दोनों को गांवाें के मंदिर मे रखा गया है। अचानक दी गई दबिश मे 17 लोगों को प्रशासन के आदेशों की पालना करते हुए पाया गया। 17 लोगों की क्वारंटाइन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। इस दौरान गरीब परिवारों को राशन भी बांटा गया। इस निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के साथ उनकी टीम, पुलिस कर्मचारी व आशा वर्कर कांता देवी आदि थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: