अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद नालागढ़ पुलिस सतर्क

Nalagarh police alert after arrest of Amritpal Singh's associates
अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद नालागढ़ पुलिस सतर्क

उज्जवल हिमाचल। नालागढ़
खालीस्तानी समर्थक और बारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के साथियों की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल पुलिस ने पंजाब के साथ लगती सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। स्वंय डी.जी.पी. संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) की ओर से बार्डर पर मोर्चा संभालने के बाद से बी.बी.एन. की सीमाओ पर भी चौकसी बढ़ा दी है।

बार्डर पर पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बार्डर एरिया (Border Area) पर नाके लगा दिए है। बी.बी.एन. पुलिस ने एतियात के तौर पर विशेष टीमें बनाई है। पंजाब के साथ लगते चोर रास्तों पर पुलिस की पैनी नजर है। बी.बी.एन. पुलिस ने पंजाब की सीमा पर ढेरोंवाल, दबोटा, बघेरी और नयागांव में नाके लगा दिये है। यहां पर पहले से तैनात टीम के साथ थानों में तैनात रिजर्व फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः सुकेत देवता मेले में रवाना हुए बड़ादेव देव कमरूनाग

पंजाब से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वाहनों को रोक कर उनकी जांच भी की जा रही है। यही, नहीं चोर रास्तों पर भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए है। यहां पर पुलिस दल को तैनात कर दिया गया है।

शनिवार को पंजाब पुलिस की इस बड़ी कारवाई के बाद से पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद होने से कई जिलों में धारा-144 लागू करने को लेकर हिमाचल के डी.जी.पी. संजय कुंडू बार्डर ने स्वंय बार्डर पर सुरक्षा इंतजामों को जांचा और पंजाब बार्डर के साथ लगते पुलिस मुखियाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के आदेश जारी किये।

एस.पी. मोहित चावला ने बताया कि पंजाब के हालात को देखते हुए हिमाचल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि यहां पर अभी तक किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने स्वयं भी रात के समय बोर्डर एरिया में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है।

विशेष पेट्रोलिंग टीमें भी लगाई गई है। रोपड़ मार्ग पर ढेरोवाल, दभोटा, बघेरी, नयागांव आदि स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। किसी प्रकार की सूचना मिलने से पहले ही बी.बी.एन. पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अभी तक हिमाचल में किसी प्रकार का कोई भी खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पंजाब के एसएसपी से लगातार संपर्क में हैं।

संवाददाताः सुरेन्द्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।