माइनोरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर सादिक खान का कांगड़ा पहुंचने पर होगा भव्य स्वागतः हंसराज ठाकुर

National Co-ordinator of Minority Department Sadiq Khan will be accorded grand welcome on his arrival in Kangra: Hansraj Thakur
माइनोरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर सादिक खान का कांगड़ा पहुंचने पर होगा भव्य स्वागतः हंसराज ठाकुर

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी एवं शाहपुर से दिग्गज कांग्रेस नेता सादिक खान को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
सादिक खान को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की माइनोरिटी डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर व साथ ही हिमाचल में कांग्रेस के माइनोरिटी डिपार्टमेंट का प्रदेश इंचार्ज की जिम्मेदारी देने पर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के महासचिव एवं पूर्व प्रधान घरोह पंचायत हंसराज ठाकुर ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़ेंः सरकारी स्कूलों के छात्रों को स्कूल समय के दौरान भंडारे, विवाह और अन्य आयोजनों में खाना खाने पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

साथ ही उन्होंने कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, माइनोरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सादिक खान का जिला कांगड़ा में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व घरोह पंचायत के लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।