जीजीडीएसडी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “टचिंग लाइफ व्हाइल टचिंग द मूनः इंडिया स्पेस सागा“ थी। महाविद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और कल्पनाशक्ति के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वह सचमुच प्रशंसनीय है। आज की युवा पीढ़ी में जो रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण है उसे प्रोत्साहित करना महाविद्यालय का मुख्य उद्वेश्य है।

स्पेस मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से संबंधित मॉडल बनाकर भारत की उपलब्धियों और अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत किया। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा, वैज्ञानिक उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को साकार रूप में प्रदर्शित किया। स्पेस मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नयन आर. खावला, द्वितीय अंशुल रिज़ुल और तृतीय स्थान पर अमीषा संदल रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका, द्वितीय पर साहिल और तृतीय पर महक और रागिनी रहे। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम बीबीए, द्वितीय बीएससी और तृतीय बी. कॉम विभाग रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक वनीत ठाकुर समन्वयक, भौतिक विज्ञान विभाग एवं विभागीय समिति के सदस्यों डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. अदिति शर्मा, सुकांत अवस्थी और मंजु कुमारी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समन्वयक अरविन्द कुमार ने विजेताओं की घोषणा की। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव देव शर्मा, सहायक प्राध्यापक सुमन कुमार, सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा, सहायक प्राध्यापक मानेश्वर ठाकुर, सहायक प्राध्यापक ईशा चावला, सहायक प्राध्यापक सुश्री मीनाक्षी, आई.टी. हेड संदीप गोपाल भी उपस्थित रहे।