- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

नेहरू युवा केंद्र का युवाओं के भविष्य को बनाने में अहम रोलःसाहिल सन्नी

Must read

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला
नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला
द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 और 16 फरवरी को शहीद राकेश कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरी में किया गया। यह कार्यक्रम युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, 100 मीटर की रेस ,बैडमिंटन, चेयर रेस आदि खेल शामिल थे। वॉलीबॉल व कबड्डी में पंचरुखी प्रथम रहा। बैडमिंटन में कांगड़ा, 100 मीटर दौड़ व शॉर्टपुट में भवारना प्रथम रहा।

यह भी पढ़ेंः फोरलेन निर्माण के कारण संकरी हुई कंडवाल से जसूर तक जर्जर सड़क दे रही हादसों को न्यौता

चेयर रेस ने पंचरुखी टीम की फर्स्ट आयी। इस कार्यक्रम में पालमपुर वेब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रधान साहिल सन्नी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। अपने अध्यक्षीय भाषण में साहिल सन्नी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का युवाओं के भविष्य को बनाने में एक अहम रोल रहता है।

नेहरू युवक केंद्र के द्वारा युवाओं को विभिन्न प्रकार की स्किल व स्पोर्ट्स में दक्ष किया जाता है। जिससे युवाओं के स्वर्णिम भविष्य निर्माण मे सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्दों की स्थापना 1972 में इस उद्देश्य के साथ की गई थी कि ग्रामीण युवा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल हों तथा उनमें ऐसे कौशल एवं मूल्यों को विकसित किया जाए।

जिससे कि वे आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष तथा तकनीकी राष्ट्र के उत्तरदायी एवं सृजनकारी नागरिक बन सकें। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों तथा खिलाड़ियों को बधाई दी।

संवाददाता : ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: