उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला ने मांगे आवेदन

Nehru Yuva Kendra Shimla invites applications for Outstanding Youth Club Award
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम युवा मंडल के लिए 3,00,000 रुपए पुरस्कार

शिमला : नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की गतिविधियों के ऊपर युवा मंडलों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए कोई भी पंजीकृत युवा मंडल जिसने वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक युवा मंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण माह, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार इत्यादि संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया हो वो इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2022 रहेगी।

आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा जांचने के बाद सबसे अच्छा कार्य करने वाले युवा मंडल का चयन किया जाता है। आवेदन प्रपत्र नेहरू युवा केंद्र शिमला के जिला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जो युवा मंडल जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे 25000 रुपए की राशि पुरस्कार में दी जाएगी एवं उसे राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी नामित किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मंडल को 75000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 50000, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : देश में बढ़ रहा वायु प्रदूषण, खतरनाक बिमारियों को खुला न्यौता

राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले युवा मंडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए नामित किया जाएगा जिसमें सभी राज्यों से प्रथम आने वाले युवा मंडल चयनित होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3,00,000/-, द्वितीय पुरस्कार 1,00,000/- एवं तृतीय पुरस्कार 50,000/- रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। विदित रहे कि यह सारे पुरस्कार आपके जिला स्तर पर किए गए आवेदन के साथ कार्यक्रम की रिपोर्ट, संबंधित विभागों के प्रशंसा पत्र, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर सक्रियता, कार्यक्रम के तिथि आधारित फोटोग्राफ, क्लब के बैनर के साथ की गयी गतिविधियां एवं क्लब का लेखा जोखा की रिपोर्ट लगानी अनिवार्य होती है। युवा मंडल के कार्यक्रमों की रिपोर्ट को आवेदन प्रपत्र के साथ संलग्न करके नेहरू युवा केंद्र शिमला के जिला कार्यालय में 08 दिसंबर 2022 तक अवश्य जमा करवाएं।

संवाददाता : ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।