निहाल चंद शर्मा दूसरी बार बने भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी के जिलाध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल। मंडी

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी से कार्यकर्ताओं ने लगातार दूसरी बार निहाल चंद शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया है। मंडी सर्किट हाउस में इस नियुक्ति को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए सभी मंडल अध्यक्षों का भी परिचय करवाया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश और जिला संगठन के नेताओं का आभार जताया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला आज संगठन पर्व में बधाई का पात्र है और सबसे ज्यादा 1 लाख 23 हजारर सदस्य पार्टी ने यहां बनाए हैं। पूरे प्रदेश में जहां 15 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए। वहीं अकेले पांच विधानसभा क्षेत्र वाले संगठनात्मक जिला मंडी ने इतने सदस्य बनाकर शीर्ष पर जगह बनाई है।

यही नहीं सबसे ज्यादा 2500 सक्रिय सदस्य भी मंडी जिला से बने हैं जिसके लिए मंडी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मंडी आज पूरे प्रदेश में पहला ऐसा जिला है जहां पांचों विधायक भाजपा के हैं जबकि प्रशासनिक जिला मंडी के तहत हमारे 10 में से 9 विधायक हैं।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

Please share your thoughts...