शरण कॉलेज की निकिता ने दिखाई अपनी प्रतिभा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) की डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा निकिता ने राम चंद्र मिशन यूनाइटेड नेशन्स इंफॉर्मेशन सेंटर एंड द हर्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट (एसआरसीएम) द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता 2022-23 में अपना लोहा मनवाया। निबन्ध प्रतियोगिता (essay competition) में पंद्रह हज़ार संस्थाओं सहित दो लाख तीस हज़ार प्रतिभागी शामिल थे जिसमें निकिता ने ग्लोबल लेवल में तीसरा स्थान हासिल कर मैडल प्राप्त कर शरण कॉलेज का नाम रोशन किया।

हर्टफिटनेस मैडिटेशन टीम के सदस्यों वीरेंद्र शर्मा, शांति स्वरूप शर्मा, अनिता शर्मा, बिंदिया धीमान और वीना शर्मा ने कॉलेज पधार कर छात्राओं को सम्मानित किया। मेडिटेशन सम्बन्धी बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। उन्होंने दिमाग को शांत (calm the mind) करने की तरह-तरह की विधियाँ बताईं। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मशीन बनता जा रहा है। वर्तमान में उसके खुद के लिए भी समय नहीं है।

यह भी पढ़ेंः 25 अप्रैल को शाहपुर की इन जगहों पर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 

 

ऐसे में तन और मन दोनों ही तनाव की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में मेडिटेशन के माध्यम से हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने तन और मन दोनों को दुरस्त करने का सही तरीका मेडिटेशन को ही बताया। पढ़ते समय दिल और दिमाग की शांति के लिए मेडिटेशन करना जरूरी है।

इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा व स्कॉलर्ज इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी की प्रिंसिपल डॉ. आरती शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए समस्त हर्टफुलनेस टीम का आभार व्यक्त किया व साथ ही छात्राओं को बधाई दी तथा उनके भविष्य की सुखद कामना करते हुए उन्हें सदैव उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।