- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

अब यहां कर्फ्यू में 8 घंटों की ढील

Must read

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने लाकडाउन 4.0 के दौरान जारी कर्फ्यू में ढील को एक घंटा और बढ़ा दिया गया है। अब यह ढील 8 घंटे की रहेगी। मंगलवार को डीसी मंडी द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में यह नए आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पूर्व जिला में प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जारी कर्फ्यू में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक 7 घंटों की ढील दी गई थी, लेकिन अब इस ढील को शाम 5 बजे तक एक घंटा और बढ़ा दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के उपरांत जिला में दुकानें और अन्य व्यावसायिक क्षेत्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रह सकते हैं और लोगों को जिला में इस 8 घंटे की अवधि के दौरान जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: