- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

देश में इतना हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

Must read

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 4987 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 120 लोगों की मौत सामने आई है। देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुका है।

देश में कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में रविवार(17 मई) सुबह 8 बजे तक कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 53,946 मरीजों का फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वहीं 34,109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 20 करोड़ जन धन खाता रखने वाली महिलाओं को 10,025 करोड़ रुपये मिले। 2.2 करोड़ भवन और निर्माण श्रमिकों को 3,950 करोड़ रुपये मिले। 6.81 करोड़ लोगों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिले और 12 लाख ईपीएफओ धारकों को ऑनलाइन अग्रिम राशि मिली।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से जुड़ी पांचवें और अंतिम चरण की घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं। कोविड-19 के लिए 15,000 करोड़ रुपये की घोषणा सरकार ने की थी। इसमें से 4,113 करोड़ रुपये राज्यों को रिलीज किए जा चुके हैं।

गोवा सरकार के मुताबिक, एक महिला जो कल दिल्ली से विशेष ट्रेन से गोवा लौटी थी, उसे रैपिड टेस्ट के दौरान COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। अब तक, दिल्ली से लौटे 3 यात्रियों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, 56 के टेस्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर लगभग 2500 प्रवासी मजदूर, बिहार लौटने के लिए एक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं। सहारनपुर जिला प्रशासन के अधिकारी के मुताबिक उन्हें बिहार की सीमा तक बसों द्वारा भेजा जा रहा है। उनकी वापसी के लिए वहां के विभिन्न जिला अधिकारियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

बिहार में कोरोना वायरस के 33 और नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1178 तक पहुंच गय़ा है। राज्य के प्रमुख सचिव(स्वास्थ्य) संजय कुमार के मुताबिक इन 33 मामलों में से सबसे ज्यादा 14 मामले मधुबनी जिले से हैं। इसके अलावा समस्तीपुर में 6, जमुई और पूर्णिया में 2-2 मामले और पटना, भागलपुर, कैमूर और लखीसराय में एक-एक मामले सामने आए।

8525मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक प्रवासी मजदूर और उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों की टैंकर-ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ये सभी 4 लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे। ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 91 नए पॉजिटिव केस आए हैं। राज्य में अब तक मामलों की कुल संख्या 828 हो गई, मरने वालों की संख्या 5 है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: