उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
हिमाचल प्रदेश में अभी एक साल पंचायती राज संस्थाओं व नगर परिषद का समय शेष है लेकिन भाजपा मंडल नूरपुर ने इस विषय में एक जागरूक बैठक नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार के ग्रह आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करके नगर परिषद में अभी से ही चुनावी तैयारियों का शुभारंभ कर दिया। इस बैठक कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज व नूरपुर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार ने दोनों मुख्य अतिथियों का पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि दो साल में मौजूदा सरकार नगर परिषद को कोई भी वित्तीय मदद देना तो दूर भाजपा सरकार में चल रहे विकास कार्यों पर जनहित में पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता परेशान हैं। उन्होंने नगर परिषद की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए मुख्य अतिथि डाक्टर राजीव भारद्वाज सांसद व भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का नूरपूर से वित्तीय मदद की गुहार लगाने का आग्रह किया है। इस मामले में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का नूरपूर ने वैठक मे मौजूद कार्यकर्ताओं को आहावान करते हुए कहा कि उन्होंने नगर परिषद में करोड़ों रुपए की विधायक निधि फंड दिया है।
संवाददाताः विनय महाजन