उज्जवल हिमाचल।नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा गत वर्षों से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को निरंतर जारी रखते हुए वर्ष 2026 के प्रथम दिन ही नशा माफिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। इस अभियान के तहत दिनांक 01 जनवरी 2026 को पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत संगेहड़ क्षेत्र में एक रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान राजिंद्र कुमार उर्फ ननू पुत्र बाबू राम, निवासी गांव संगेहड़, जिला कांगड़ा के मकान से 07.75 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।यह जानकारी आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर, श्री कुलभूषण वर्मा द्वारा दी गई।
संवाददाता :विनय महाजन





