नूरपुर : नशे के अबैध कारोबार में पुलिस ने कसा शिकंजा

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अम्ल में लाते हए पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत झरोटा में गश्त के दौरान तरसेम लाल पुत्र श्रवण सिंह की कार से 10 पेटी देसी शराब व पेटी बीयर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी पुलिस जिला नूरपुर एसपी संगठन के कार्यालय से एक प्रेस में दी गई है। जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध एचपी एक्साइज एक्ट पुलिस थाना ज्वाली में पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

संवाददाता : विनय महाजन