जोगिंद्रनगर कॉलेज मे नव निर्वाचित CSCA पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Oath administered to newly elected CSCA office bearers at Joginder Nagar College
जोगिंद्रनगर कॉलेज मे नव निर्वाचित CSCA पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जोगिंद्रनगरः राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नव निर्वाचित सीएससीए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कालेज प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई।

तमन्ना अंग्रेजी विभाग (एम.ए) प्रथम सेमेस्टर की छात्रा को नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का अध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष की नेहा को उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष के कार्तिक को जनरल सेक्रेटरी एवं बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर की मीनाक्षी शर्मा को ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में शपथ दिलाई गई। इनके साथ-साथ अन्य सदस्यों में मृनाल (एम ए) अंग्रेजी, निशांत (एमए) अर्थशास्त्र, अंशुल (एमए) अर्थशास्त्र, दीपा कुमारी (बी.ए) तृतीय वर्ष, अंकित (बीकॉम) तृतीय वर्ष, रीतिका अवस्थी (बीएससी) द्वितीय वर्ष, कशिश ठाकुर (बी.ए ) द्वितीय वर्ष,

यह भी पढ़ें : उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला ने मांगे आवेदन

प्रियंका ठाकुर (बीएससी) प्रथम वर्ष , वंशिका (बी.ए) प्रथम वर्ष, पायल ठाकुर बीकॉम प्रथम वर्ष, सुजेन (बीबीए) प्रथम सेमेस्टर, वीरेंद्र ठाकुर (बी.ए) तृतीय वर्ष, दीपाली (बीएससी) तृतीय वर्ष, साहिल ठाकुर (बीएससी) द्वितीय वर्ष, नेहा ठाकुर (बी.ए) तृतीय वर्ष, विजय कुमार (बी.ए) द्वितीय वर्ष, सोनाली (बी.ए) द्वितीय वर्ष, आस्था (बी.ए ) प्रथम वर्ष, अभिषेक कुमार (बी.ए) द्वितीय वर्ष, वंदना (बी.ए) द्वितीय वर्ष, अनीश (बी.ए) द्वितीय वर्ष, प्रियांशु (बीएससी) तृतीय वर्ष एवं आरती (बी.ए) तृतीय वर्ष को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने नवगठित सीएससीए कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं कालेज व विद्यार्थियों के विकास में रचनात्मक सहयोग की अपील की।

संवाददाताःजतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।