जन कल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी वर्ग का पुरा ख्यालः ओम प्रकाश चौधरी

OBC class is fully taken care of in public welfare schemes: Om Prakash Chaudhary
जन कल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी वर्ग का पुरा ख्यालः ओम प्रकाश चौधरी

जयसिंहपुरः- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जयसिंहपुर का सम्मेलन शुक्रवार को आलमपुर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जो भी नीतियां बनाई गई हैं, वो ओबीसी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

यह खबर पढ़ेंः- द्रोणाचार्य कॉलेज में फाइनेंसियल लिटरेसी सेशन का हुआ आयोजन

प्रदेश की प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी वर्ग का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने विधायक रविन्द्र धीमान की भी तारीफ के पुल बांधे।

उन्होंने कहा कि रवीन्द्र धीमान जैसा विधायक आपको कहीं नहीं मिलेगा। प्रदेश में फिर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार रिपीट हो रहीं है। जिसमें रवीन्द्र धीमान को भारी जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

इस मौके पर जयसिंहपुर भाजपा अध्यक्ष राम रत्तन शर्मा, महामंत्री अजय पठनिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच, ओबीसी मोर्चा जयसिंहपुर के अध्यक्ष सुनील चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवा कटोच सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
संवाददाताः- अजीत वर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।