राज्य के लाखों के सेब गटक रहे अधिकारी, सरकार खामोश: चक्षु

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर टू सीएम एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि राज्य के लाखों के सेब रेरा के चैयरमेन ने बाहरी राज्यों के अधिकारियों को बांट दिए। जबकि सरकार अब तक लाखों के गड़बड़झाले में खामोश बनी हुई है। विश्व चक्षु ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य को दोनों हाथों से लूटाने में लगी हुई है, जोकि भाजपा कतई बर्दास्त नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्च चक्षु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रियल एस्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी (रेरा) के पूर्व चेयरमैन ने सरकारी कोष से लाखों का सेब बांट दिए।

हिमाचल व बाहरी राज्यों के आईएएस अधिकारियों को सरकारी कोष से लाखों का सेब बांटने के मामले में सरकार को विजिलेंस जांच करवाई जानी चाहिए। विश्व चक्षु ने कहा कि सोशल मीडिया में भी सेब से जुड़े मामले की खूब चर्चा हो रही है। अब प्रदेश की जनता के साथ-साथ देश के लोग भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सेब की पेटियां भेजी गई। सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के घरों में भी सेब की पेटियां भेजी गई है। चक्षु ने कहा कि सेब की खरीद हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद, विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) से की गई है। हाई क्लालिटी का रायल व गोल्डन सेब आईएएस अधिकारियों को भेजा गया है। एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।

Please share your thoughts...