अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल गिरी प्रांगण में नर्सिंग छात्राओं को योग के सिखाए गुर

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 जून को बाबा गोकुल गिरी प्रांगण में योग गुरु डॉ. चर्चित व उनकी शिष्याओं मिस नीति, मिस दिक्षा व अदिति ने गुरू द्रोणाचार्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग, योल कैंट की सभी प्रशिक्षु नर्सिंग छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। आजकल युवा लोग बहुत सी बिमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनका गलत रहन-सहन और खान -पान है जिसकी वजह से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अर्थराइटस, जोड़ों का दर्द आदि बिमारियां युवा वर्ग में आम हो रही हैं। योग ही ऐसी एक साधना है जिसके द्वारा सभी वर्ग के लोग इन सब बिमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। योग जीवात्मा तथा परमात्मा को मिलाता है। योग से शरीर तथा मन एक होकर जीवन सुलभ और सुगम हो जाता है।

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर पठानिया व कॉलेज प्रबंधक कमेटी के सदस्यों डा. राजीव शर्मा, बीएन रैना व ललित शर्मा व अध्यापक गण ने योग की विभिन्न विधियों द्वारा योगाभ्यास किया व योग के हमारी जीवन में महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्यक्रम को संपूर्ण किया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बराजातिया की मौजूदगी में बजरंग दल हिमाचल प्रांत के पूर्व बालौपासना व योग गुरू शिवा राठौर की एक दुर्घटना में अकस्मात मृत्यु पर दुःख प्रकट किया व दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।