उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा के भाजपा नेता और समाजसेवी मुनीष शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर अपनी देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। इस बार उन्होंने कांगड़ा में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए युवाओं के माध्यम से राहत सामग्री (तिरपाल) प्रदान की। मुनीष शर्मा ने कहा, हिमाचल में बरसात से आई आपदा ने कई लोगों के घर तबाह कर दिए हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र भी इस आपदा से अछूता नहीं रहा। हमें एक साथ मिलकर इन आपदाओं का सामना करना होगा और उन भाई-बहनों की मदद करनी होगी जो इसकी चपेट में आए हैं।

मुनीष शर्मा ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों जैसे जमानाबाद, खोली, समीरपुर, दुग्यारी आदि में राहत सामग्री भेजी। उन्होंने कहा, देशभक्ति का अर्थ केवल देश के लिए लड़ना नहीं है, बल्कि अपने देश, प्रदेश और वहां रहने वाले लोगों की मदद करना भी है। मुनीष शर्मा इससे पहले भी मंडी के सिराज में आई आपदा के दौरान लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी मदद की जरूरत होगी तो वह हर संभव कोशिश करेंगे। मुनीष शर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए लोग उन्हें एक सच्चे देशभक्त और समाजसेवी के रूप में देख रहे हैं। उनकी इस देशभक्ति की भावना ने कई लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है।





