रामलीला के नौवें दिन मुख्य अतिथि चंचल कौशल ने सभा को दिए 5100 दान

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

नगरपरिषद मैदान कांगड़ा में चल रही रामलीला के नौवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में सी.जे. मार्ट चंचल होम एप्लायंसेस के मालिक चंचल कौशल और उनकी पत्नी मंजुला कौशल उपस्थित रहे। इस मौके पर चंचल कौशल ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से कांगड़ा की रामलीला देखते आ रहे हैं, लेकिन इस बार आयोजन में अलग ही ऊर्जा और भव्यता देखने को मिल रही है। उन्होंने रामलीला सभा को ₹5100 का दान भी प्रदान किया।

पिछली रात रामलीला में बच्चों के लिए विशेष इनाम वितरण किया गया। जहां सामान्यतः 10 बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है, वहीं इस बार 30 बच्चों को इनाम दिए गए। इनमें 20 इनाम पेज एस.एस. मार्ट द्वारा (स्मृति चिन्ह और खेल सामग्री) दिए गए, जबकि शेष 10 इनाम रामलीला सभा की ओर से प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, रामस्वरूप वर्मा, निर्देशक मुकेश मेहरा, देवेंद्र शर्मा, संजय कोच, सारांश, अतुल, मनीषा, गीतिका सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

रामलीला में रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि दशहरे के बाद आज रात करीब 12 बजे बंपर ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें 101 से अधिक महंगे इनाम रखे गए हैं। प्रतिभागियों को इसके लिए कार्ड खरीदकर उसमें पूछे गए सवाल का सही उत्तर लिखकर मंच पर जमा करवाना होगा।

केवल सही उत्तर वाले कार्ड ही बंपर ड्रॉ के लिए मान्य होंगे। यदि किसी प्रतिभागी का नाम बार-बार निकलता है, तो वह हर बार उस इनाम का हकदार होगा।

संवाददाता: अंकित वालिया