सक्रांति के उपलक्ष्य पर जनमानुष सेवा संगठन ने लगाया लंगर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

 

जनमानुष सेवा संगठन द्वारा आज कांगड़ा के नेहरू चौक में संग्राद व सावन के महीने की शुरुवात  के दिन खीर का लंगर लगाया गया। बता दे कि खीर का लंगर संस्था द्वारा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल  कॉलेज टांडा मे  उपचाराधीन मरीजों के परिजनों को भोजन व सायं काल मे खीर का लंगर लगा चुकी है । कोरोना काल से ही जन मानस संस्था लोगों की सेवा में लगी हुईं है तथा फ़्री आक्सीजन सिलेंडर के साथ साथ ओकसिमिटर व 170 परिवारों को राशन दे चुके है।

यह भी पढ़े :वन मंत्री ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग स्थल को जनता को किया समर्पित

संस्था के अध्यक्ष पंकज ओबरॉय ने बताया कि आज संस्था द्वारा कांगड़ा में सावन माह की शुरुवात मे  खीर का लंगर लगाया गया । उन्होंने कहा कि माता ब्रज्रेश्वरी देवी व भोले बाबा का आशीर्वाद अगर यूं ही बना रहा तो उनकी संस्था इसी तरह आगे भी लंगर प्रसाद का आयोजन करती रहेगी। इस दौरान संस्था के सद्स्य तिलक सोनी, राकेश महाजन, दीपक चुघ, विपिन आरोड़ा,विकास वर्मा, साहिल सहगल,अनिल शर्मा, अजय जंबाल,राजपाल सिंह,संजीव सिंह, पवन शर्मा, राकेश मास्टर, राजेश त्रैहन,गौरव, अंकुश, प्रणय उपस्थित थे।