नशे के सौदागरों पर कांगड़ा पुलिस का प्रहार…! 6.29 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी के चलते कांगड़ा पुलिस की टीम ने एक बार फिर 6.29 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी अंकित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को को उसके घर से हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस के 5 मामले दर्ज हैं और हर बार जब वह हिरासत से बाहर आता है तो वह इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त हो जाता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ ​​बंटी निवासी कांगड़ा के मटौर के रूप में हुई है। आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और सुबह स्थानीय अदालत में पेश किया गया और 3 आरोपी को दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के फोन की गहन से जांच की जा रही है और ऐसे अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है जो इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें