उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस को एक ओर सफलता मिली है। कांगड़ा पुलिस ने रविवार को दो दिन पहले गिरफतार किए ब्रजेश उर्फ मामू के एक ओर साथी को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधिक्षक कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए ब्रजेश से पुछताछ के दौरान जानकारी मिली की उसको नशे की सप्लाई करने वाला कांगड़ा आ रहा है जिस पर कांगड़ा पुलिस ने जाल बिछा रविवार को गिरफ्तार कर लिया जिसकी अगुवाई थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने की।
उन्होने बताया कि आरोपी से 23.27 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई जो कि वह मामू के लिए लेकर आ रहा था। उन्होने बताया कि आरोपी की पहचान गुरविंदर पाल सिंह 23 वर्षीय गांव चीमा, तहसील बाबा वकाला, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि मामू के पुलिस रिमांड के दौरान गुरविंदर पाल सिंह के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया था। उन्होने बताया कि गुरविंदर, जो अमृतसर का निवासी है और यह मामू का मुख्य सप्लायर था। उन्होंने बताया कि अकसर गुरविंदर अमृतसर से कांगड़ा तक यात्रा करता था और कांगड़ा व साथ लगते स्थानों पर मामू से मिलता था और उसे हेरोइन सौंपता था। उन्होने बताया कि गुरविंदर पाल को एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है और कल अदालत में पेश किया जाएगा।