BREAKING: 91 ग्राम चरस और 35 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

एसके शर्मा। हमीरपुर

नशे के खिलाफ प्रदेश भर में पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस ने भोटा में शुक्रवार रात को एक व्यक्ति के पास से 91 ग्राम चरस और 35 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरास्त में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गस्त पर थी। शुक्रवार रात को एक व्यक्ति के पास सर 91 ग्राम चरस और 35 ग्राम के साथ धर दबोच लिया।

आरोपी की पहचान बतन सिंह पुत्र बाबूराम निवासी गांव व डाकघर दैण तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में शनिवार को पेश किया गया है। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि सदर थाना टीम की तरफ से लगातार क्षेत्र में नशा तस्करी के मामलों पर लगाम लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने बताया कि भोटा में शुक्रवार रात को एक व्यक्ति को 91 ग्राम चरस और 35 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया है, जहां से आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने सभी से अपील किया है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस की सहायता करें तथा कोई भी जानकारी हो तो उसे पुलिस के साथ साझा करें।