जयसिंहपुर में PNB ब्रांच द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

उज्ज्वल हिमाचल। जयसिंहपुर

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में पंजाब नेशनल बैंक, जयसिंहपुर ब्रांच द्वारा वीरवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक के सीनियर मैनेजर हर्ष अवस्थी व जगजीत सिंह राणा बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के समस्त सदस्यों को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा खाताधारकों को दिए जाने वाले सभी सुविधाओं ,लाभों एवं निवेशों के बारे में अवगत कराना रहा। कार्यशाला में बैंक के द्वारा खाताधारकों को दिए जाने वाले विभिन्न सुविधाओं जैसे कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सुविधा, क्रेडिट कार्ड सुविधा व लोन सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर हर्ष अवस्थी ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें व भविष्य में इसका लाभ उठा सकें। कार्यशाला के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने मुख्य वक्ताओं का आभार जताया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।

संवाददाता : अजीत वर्मा