उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका तथा क्रैच केंद्रों में विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा कुल 31 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पद जमानाबाद, अंसोली (2), पटराकर, खास तियारा, तरसुह, डूगा बाजार, बाल्मीकि मोहल्ला, गाहलियां, बांध, रसूह, चेलियां, चकवन लंज, पठियार, बासी, लोअर चतरेटा तथा मैरा केंद्रों में भरे जाएंगे।
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 5 पद घुरकड़ी कंजेहड़, कन्दरेहड़, इच्छी, त्रियांगु और सननी केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं क्रैच कार्यकर्ताओं के 5 पद एसडीएम कोर्ट, अपर बीरता, मटौर, पुराना कांगड़ा तथा कन्दरेहड़ केंद्रों में तथा क्रैच सहायिकाओं के 4 पद एसडीएम कोर्ट, अपर बीरता, पुराना कांगड़ा और कन्दरेहड़ केंद्रों में भरे जाएंगे।
अपर राजियाना-3 केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक अतिरिक्त पद भी भरा जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में 10 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकती हैं।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा में आयोजित किए जाएंगे। वहीं सह-क्रैच केंद्रों के लिए आवेदन 15 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। अपर राजियाना-3 के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा इसका साक्षात्कार 17 जुलाई 2026 को आयोजित होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा से संपर्क कर सकते हैं।





