जरूरतमंद लोगाें काे संस्था ने बांटे कंबल

शैलेश शर्मा। चंबा

चंबा जिला की कई ऐसे निजी संस्थाएं हैं, जो समाजसेवा के क्षेत्र में अपने-अपने तरीके से अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करती रहती है, ताकि वे जरूरतमंद तथा असहाय लोगों की एक उम्मीद बन सके। इसी कड़ी में चंबा की स्पर्श संस्था द्वारा साहू मैं जरूरतमंद वह बेसहारा लोगों को गर्म बेडशीट व ब्लैंकेट आबंटित किए गए। स्पर्श संस्था की अध्यक्षा सपना का कहना है कि जो सच में जरूरतमंद लोग होते हैं, उन तक यह चीजें नहीं पहुंच पाती है। इसलिए संस्था खुद जाकर प्रधान के माध्यम से उन लोगों तक जानकारी पहुंचाती हैं।

इस मौके पर साहू के प्रधान ने संस्था का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था गरीब लोगों की सहायता के लिए काफी बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है, जो कि सराहनीय है। इस मौके पर गगनदीप कौर, अनीता शर्मा, भावना गुलाटी, माला खान, चारु चोना, श्रुति गुप्ता, निशा धवन, स्वीटी महाजन, हर्ष, विक्रम, ललित, भूषण, महेंद्र सिंह गुलाटी, विजय कुमार, हरदेव सिंह, अर्जुन, रवि ठाकुर, अभिषेक व सोनू राम मौजूद रहे।