उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
वार्ड नंबर 07 स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा एवं धार्मिक आस्था के साथ हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुतियां डालीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश शर्मा, चेयरमैन, शिक्षा बोर्ड ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और समाज में सकारात्मक भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।





