आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में करियर काउंसलिंग कम प्लेसमेंट सेल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोविड-19 के कारण यह आयोजन ऑनलाइन ही किया गया। करियर काउंसलिंग कम प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रोफेसर आरती गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर अजायब सिंह बनियाल के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉक्टर अजायब सिंह बनियाल ने छात्रों को भारतीय स्वाधीनता एवं जीवन में इसके महत्व के विषय में बताया एवं शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता, द्वितीय स्थान शिखा एवं तृतीय स्थान नेहा ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में भी विभिन्न संकायों के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों ने आजादी का महत्व, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल का योगदान विषयों पर अपने विचार अभिव्यक्त किए। इन दोनों कार्यक्रमों में डॉ. सीमा शर्मा एवं प्रोफेसर नीलम शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में दीपिका शर्मा प्रथम, कशिश और नीना द्वितीय एवं शिखा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी।