उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) परगोड़ द्वारा ग्राम पंचायत परगोड़ के पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय आउटरीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन और सहायक औषधालय अधिकारी लखेंदर सिंह द्वारा किया गया।
शिविर में लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक प्रयोगशाला जांचें भी की गईं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं विभिन्न रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परगोड़ के प्रधान ओंकार सिंह एवं उप-प्रधान बलदेव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 51 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 25 पुरुष, 22 महिलाएं एवं 4 बच्चे शामिल रहे। यह स्वास्थ्य शिविर खंड आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बविता गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।





