बदुही प्राइमरी स्कूल में पेंटरों का श्रमदान, इंडिगो सेवा उत्सव योजना चकाचक

उज्जवल हिमाचल।नुरपुर

बदुही पंचायत में स्थित प्राइमरी स्कूल  में इंडिगो पेंट्स की सेवा उत्सव योजना के तहत रंग-रोगन कर स्कूल को चकाचक किया गया। इस अभियान में तहसील नूरपुर के लगभग 50 पेंटरों ने निशुल्क श्रमदान देकर सराहनीय योगदान दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंडिगो पेंट्स के ब्रांच मैनेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कंपनी के एमडी हेमंत जलान के दिशा-निर्देशों पर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत जर्जर हो चुके सरकारी स्कूलों एवं जरूरतमंद संस्थानों के भवनों को रंग-रोगन कर संवारने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें तहसील भर के पेंटर स्वेच्छा से श्रमदान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा पेंटरों को कंपनी का प्रमाण पत्र, हेल्थ कार्ड तथा एक लाख रुपये का बीमा भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सहायता मिल सके। स्कूल के अध्यापक सतपाल सिंह ने इस कार्य के लिए इंडिगो पेंट्स कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। इससे स्कूल को रंग-रोगन पर होने वाले खर्च से राहत मिली है और विद्यालय की कायाकल्प भी बेहतर हुई है। यह संपूर्ण कार्य इंडिगो पेंट्स एवं एस.के. एंटरप्राइज़ राजा का बाग के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर एस.के. एंटरप्राइज़ से भानु धीमान और नेक राम धीमान भी उपस्थित रहे।

संवाददाता :विनय महाजन