डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
आज डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में परीक्षा पे चर्चा विषय पर स्कूल के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्र के माध्यम से परीक्षा पर अपने विचार सांझा किया। विद्यार्थियों में भूमिका, आंशिका कौशल, प्रियांशु, दिव्या और शियना का प्रदर्शन बढ़िया रहा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल के मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन देकर पुरस्कृत किया। अध्यापिका कुसुम और नरेश ने चित्रकला का निरीक्षण भी किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि परीक्षा को एक टेंशन नहीं लेकर बल्कि एक चुनौती समझे।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।