उज्जवल हिमाचल। ज्वाली
दी केसीसी इंप्लाइज यूनियन का प्रदेश स्तरीय चुनाव स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल पलौहड़ा में चुनाव अधिकारी केसी रपोत्रा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें 729 वोटरों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष के लिए पवन कुमार व पंकज कुमार चुनावी मैदान में उतरे। पंकज कुमार को 373 और पवन कुमार को 345 मत पड़े। पंकज कुमार 28 मतों से जीतकर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार व इंद्र सिंह के बीच मुकाबला हुआ जिसमें इंद्र सिंह को 398 मत मिले और अनिल कुमार को 322 मत मिले। इंद्र सिंह 76 मतों से जीतकर उपाध्यक्ष बने।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस सरकार द्वारा डी-नोटिफाई हुए संस्थानों के विरोध में भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान : भाजपा
महासचिव पद के लिए सुधीर गौतम को निर्विरोध चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए अरुण कपूर व जसविंदर सिंह चुनावी मैदान में उतरे। अरुण कपूर को 395 मत जबकि जसविंदर सिंह को 322 मत मिले। अरुण कपूर 73 मतों से जीत कर संयुक्त सचिव बने। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका हल करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया जाएगा।